आयरन की कमी से एनीमिया कई बार गंभीर परिस्थितियां पैदा कर सकता है। इसलिए आयरन की कमी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर समय रहते इलाज नहीं किया जाए तो ये स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

आयरन की कमी से होने वाली बीमारियां

हार्ट की समस्याएं- शरीर में आयरन की कमी होने पर दिल की धड़कन तेज या अनियमित हो सकती है। जो लोग एनीमिया के शिकार होते हैं उनके खून में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण हार्ट को अधिक ब्लड पंप करना पड़ता है। जिससे दिल का आकार बढ़ सकता है। कई बार ये स्थिति हार्ट अटैक का कारण भी बन सकती है।

प्रेगनेंसी में समस्याएं- गर्भावस्था के दौरान आयरन की कमी से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी होने से बच्चे का जन्म समय से पहले हो सकता है। कई बार बच्चे के वजन पर भी इसका असर देखा गया है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में आयरन की कमी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए।

बच्चे की ग्रोथ पर असर- अगर प्रेगनेंसी में महिला के अंदर आयरन की कमी है तो इससे शिशु के विकास संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं बच्चों में आयरन की कमी होने से उनकी ग्रोथ पर असर पड़ता है। इसलिए बच्चों की डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें।

आयरन की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं

गहरे हरे पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, बथुआ, मेथी खाएं

मटर और चुकंदर का सेवन करें

रेड मीट और मुर्गी खाएं

सीफूड में भी आयरन होता है

फलियों में भी भरपूर आयरन होता है

ड्राई फ्रूट्स जैसे कि किशमिश और खुबानी

साबुत अनाज, ब्रेड और पास्ता खाएं

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आपको आयरन के साथ विटामिन सी से भरपूर आहार भी डाइट में शामिल करने की जरूरत है। विटामिन सी शरीर में आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। इसलिए आयरन के साथ विटामिन सी का भी सेवन जरूरी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930