रायगढ़। आज सुबह करीब 6:00 बजे चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में एनटीपीसी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक (उम्र करीब 25 वर्ष) का शव सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस टीम ने शव और रेलवे ट्रैक के आसपास बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक ने काले रंग का लोअर पहना हुआ था और गले में एक साधारण चेन थी, जिसके लॉकेट पर “Queen” लिखा हुआ है। ग्रामीणों ने युवक को स्थानीय नहीं बताया और आशंका जताई कि वह बाहरी व्यक्ति हो सकता है।
थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र के गुमशुदा व्यक्तियों का रिकॉर्ड चेक कर सूचना साझा करने सूचित किया गया है तथा शव को केजीएच अस्पताल में सुरक्षित रखवाया है। मृतक की पहचान और परिजनों का पता लगाने पुलिस ने युवक की तस्वीरें विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की गई हैं, पुलिस की अपील है कि मृतक के संबंध में थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर-9479193210 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 में सूचित करें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031