

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने अपने 128 वर्ष पुराने संगठन की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया और आगामी माह महासमुंद में होने वाले महासभा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि श्री डेका को आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, द्रोण चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर उपस्थित थे।