बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 20 वर्षीय महिला को उसके ही प्रेमी ने ब्लैकमेल कर 2.5 करोड़ रुपये की ठगी की है. इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड उसका प्रेमी मोहन कुमार है, जिसने निजी वीडियो का सहारा लेकर महिला से धन और कीमती संपत्ति ऐंठी.
पीड़िता और मोहन कुमार की मुलाकात उनके बोर्डिंग स्कूल के दिनों में हुई थी. हालांकि कुछ समय के लिए संपर्क टूट गया था, लेकिन कुछ वर्षों बाद उनका मिलना-जुलना फिर से शुरू हुआ और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. मोहन ने विवाह का वादा किया और कई सैर-सपाटों पर जाने के लिए उसे राजी किया, जहां उसने प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर लिए.
मोहन कुमार ने इन वीडियो को निजी रखने का भरोसा दिलाया था, लेकिन उसने बाद में इन्हीं का दुरुपयोग किया. उसने चालाकी से सुनिश्चित किया कि वीडियो में उसका चेहरा छुपा रहे, और उन्हीं का सहारा लेते हुए महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. वह धमकी देता था कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो वह वीडियो को वायरल कर देगा.
अपने परिवार की प्रतिष्ठा के डर से महिला ने चुपचाप अपनी दादी के खाते से 1.25 करोड़ रुपये निकालकर प्रेमी कुमार के बताए बैंक खातों में जमा कर दिए. इनके अलावा, उसने 1.32 करोड़ रुपये नकद भी अलग-अलग समय पर प्रेमी को दिए. हताशा में कुमार की मांगे और बढ़ने लगीं.
मोहन कुमार ने लग्जरी घड़ियां, गहने और एक महंगी कार तक मांगी, उनके अलावा कई बार अपनी मनपसंद कपड़े के लिए भी पैसे दिए. मोहन कुमार की लालच से तंग आकर आखिर में महिला ने पुलिस से मदद मांगी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031