रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार राष्ट्रीय पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को प्रोफेसर जयनारायण पांडे मल्टीपरपज हायर सकेंडरी स्कूल रायपुर में “पेंशनर डे” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस , रायपुर के सांसद बृज मोहन अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक वीरेन्द्र नामदेव तथा छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा भी उपस्थिति रहेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को विलोपित करने तथा पेंशनरों की अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल पाठक ने दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031