बीजापुर । बीजापुर के पेद्दाकोरमा और मुनगा के जंगलों में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। खबर मिली है कि जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया है। शव के पास से हथियार भी बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार की रात को एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। इस आपरेशन में अभी एक नक्सली के मारे जाने और हथियार के साथ वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद होने की सूचना मिली है। इसी इलाके में आईडी ब्लास्ट की जद में आने से घायल हुए हैं डीआरजी के दो जवान। घायल जवानों को जिला हॉस्पिटल बीजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां जवानों का इलाज जारी है। घायल जवानों के नाम आरक्षक मंगलू कुड़ियम, योगेश्वर शोरी हैं। ब्लास्ट की घटना बीजापुर जिले के गंगालूर थानांतर्गत मुनगा गांव के पास हुई है।

मंगलवार की रात एक और वारदात
इससे पहले नक्सलियों ने मंगलवार की रात एक बार फिर भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने भाजपा नेता मंडोराम पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। बीते एक सप्ताह में यह अब तक की पांचवी वारदात है। इससे पहले नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया था।

फरसेगढ़ थाना क्षेत्र सोमनपल्ली गांव में भाजपा नेता की हत्या

दरअसल, यह पूरा मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां के सोमनपल्ली गांव के भाजपा नेता मंडोराम की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। बीती रात घर में घुसकर कर वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने भाजपा के लिए काम करने और पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी ली है। मौके से पर्चा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं पर्चा जारी कर भाजपा नेताओं को भाजपा छोड़ने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031