रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) परीक्षा-2023 के लिए कुल 49 पदों पर भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। उक्त परीक्षा का अंतिम चयन सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
गौरतलब है कि व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा-2023 के मुख्य परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त 2024 को जारी किया गया था, जिसमें विज्ञापित पदों का तीन गुना यानी 147 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया जाना था। परंतु वर्गवार, उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के अनुसार 151 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। उक्त पदो के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 02 दिसंबर 2024 से 11 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई। साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित 151 अभ्यर्थियों में से 1 अनुपस्थित रहे और कुछ अनर्ह पाए गए, जिससे कुल 150 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031