बलौदाबाजार । जिले के ग्राम सकरी निवासी किसान किसान  ईश्वर साहू ने अपनी मेहनत और लगन से खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ईश्वर साहू, जो अपने पिता बुधु राम साहू के मार्गदर्शन में 40 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, ने कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को और भी समृद्ध बनाया।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषक उन्नति योजना के तहत उन्हें 1 लाख 98 हजार रुपए मिली. है। इस राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने आधुनिक कृषि उपकरण, जैसे रोटावेटर और डुहरू नागर, खरीदे। साथ ही, खेत में बोरवेल लगवाकर सिंचाई की व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया। इन उपकरणों और सुविधाओं की मदद से उनकी खेती के कार्य अब तेजी से होने लगे हैं, जिससे उत्पादन और मुनाफा दोनों में वृद्धि हुई है।

ईश्वर साहू बताते हैं कि पहले खेती के काम में अधिक समय और मेहनत लगती थी। लेकिन अब आधुनिक उपकरणों और बोरवेल की सहायता से फसल की देखभाल और सिंचाई आसान हो गई है। इससे न केवल उनकी खेती बेहतर हुई है, बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत हुई है। कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, इस योजना ने हम जैसे किसानों की जिंदगी बदल दी है। इससे हमें अपने सपनों को साकार करने का मौका मिला है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31