जगदलपुर । आप सभी ने जैसे अपने परिजनों को खोया है वैसा इस देश में और छत्तीसगढ़ में देश किसी को न खोना पडे़, मैं वर्दी पहन कर शहीद हुए और नक्सली हमलों में जान गवानें वाले सभी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूर्ण रूप से समाप्त कर देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को अमर वाटिका में नक्सली हमले में शहीद जवानों और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजनों से मिल अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय गृह मंत्री ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि कोई लम्बी और वेदनापूर्ण लड़ाई में आपने अपनों को खोया है, अपनी इस दर्द को कुछ कम नहीं कर सकता है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी पुण्य स्मृतियों को सहेजने का काम कर रहीं है। इन स्मृतियों से शहीदों और आप सभी परिजनों के त्याग को चिरस्थाई बनाने का काम किया जाएगा। साथ ही भावी पीढ़ी को प्रेरणा देगा कि शहीदों ने अपनों की चिंता किए बिना देश के लिए अपना बलिदान दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस के जवान मजबूती के साथ नक्सल मोर्चे पर काम कर रहे हैं। पिछले एक साल की सटीक रणनीति से नक्सलवाद का दायरा सिमटा है और ढेर सारे विकास के कार्यों को गति देने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। नक्सल उन्मूलन अभियान को केंद्र सरकार का पूरा समर्थन और सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि तीनों मोर्चो पर नक्सल उन्मूलन के लिये सरकार तीनों मोर्चो पर काम कर रही है। माओवादी उग्रवाद का रास्ता छोड़कर आत्म सर्मपण करने वालों का स्वागत किया जाएगा। नक्सल अभियान के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है और जो दूसरे की जान लेने पर आमादा है उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

मंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों की समस्या सुनने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सप्ताह में एक दिन नियत किया गया है। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आईजी कार्यालय में कलेक्टर भी मौजूद रहें और इस मुहिम का हिस्सा बने। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि अपनों को खोने का दर्द ईश्वर भी कम नहीं कर सकता किंतु हम कुछ ऐसी व्यवस्था और प्रारूप बनाएंगे जिससे आपकी पीड़ा को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आपके परिजनों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार साथ मिलकर आपके हितों का ध्यान रखेगी हम आप सभी के लिए जो बेहतर होगा वह करने के लिए हम संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और शहीदों को नमन किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में शांति व उन्नति के लिए शहीद हुए जवानों और नक्सली हिंसा में पीड़ित परिवार के परिजनों से हम मिलना चाह रहे थे। आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा हैं और अपनों को खोने का यह दुःख हम सभी को समान पीड़ा दे रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवानों के स्मृतियों को सहेजने केे लिए उनके गांवों में प्रतिमा की स्थापना करेगी। प्रत्येक शहीद के स्मृतियों को सहेजने का काम हम शीघ्र पूरा करेंगे।

नक्सल हिंसा में पीड़ित परिवार और शहीद जवानों के परिजनों से केंद्रीय गृह मंत्री ने की चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में नक्सल हिंसा में पीड़ित परिवार और शहीद जवानों के परिजनों से चर्चा कर उनका दर्द साझा किया। पीड़ित परिवारों ने भी अपनी आप बीती सुनाई और अनुभव साझा करते हुए जिला नारायणपुर अंतर्गत ग्राम सारावाही के मनोज कुमार ध्रुव ने बताया कि उनके पिता राम साय ध्रुव को 9 मार्च 2018 को नक्सली लोग घर से उठा ले गए। उन्हें गांव के नजदीक खेत में ही नक्सलियों द्वारा जन अदालत लगाकर मुखबिरी की शिकायत में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मेरे पिता जी का क्या कसूर था जो उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। मनोज ने राज्य शासन का आभार जताया और कहा कि अभी वह होमगार्ड के जवान के रूप में सेवाएं दे रहा है। इसी तरह कोंडागांव जिला के ग्राम बांसकोट की रहने वाली श्रीमती शांति नेताम ने बताया कि मेरे पति स्वर्गीय रतन लाल नेताम जिला पुलिस बल में कार्यरत थे। वह सामान्य दिनों की तरह ही कोंडागांव में तैनात थे। 17 मई 2012 को लगभग शाम 7.30 बजे नक्सलियों द्वारा फायरिंग में वे शहीद हो गए। मुझे कुछ दिनों में ही आरक्षक के रूप में अनुकंपा नौकरी प्रदान की गई। इसके साथ ही लगभग 88 पीड़ित परिवारों ने अपना दर्द साझा किया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आप सभी के दुःख में हम सहभागी हैं और जल्द ही बस्तर में शांति स्थापित होगी और लगातार विकास के कार्य जारी रहेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031