बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने जल जीवन मिशन में अनियमितता का मुद्दा उठाया . विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, प्रदेश में जल जीवन योजना पर अभी भी काम बचा हैं, सरगुजा जिला में अभी भी बहुत सी जगह पानी का स्रोत नहीं है पाइपलाईन के काम में करोड़ो रूपये खर्च हुए लेकिन लाभ नहीं मिल पाया है कई जगह पानी नहीं पहुंच पा रहा हैं, जिसके वजह से जनता में आक्रोश हैं।
PHE मंत्री अरुण साव ने कहा, 15 अगस्त 2019 से जल जीवन मिशन शुरू हुआ घरेलू जल जीवन मिशन योजना बनाई गई लेकिन उसने परिवर्तन होने के वजह से और कोविड महामारी के वजह से 2 वर्ष विलंब हुआ
प्रदेश में 19556 गांव में लगभग 39 लाख 93 हजार लोगों के घरों में घरेलू नल पहुंचा हैं।
धमतरी जिले में 76 गांव में पेयजल योजना क्रियान्वित किया जा रहा है।
अजय चंद्राकर ने कहा,
भारत सरकार की वेबसाइट और आपके द्वारा दिए आंकड़े में अंतर है
अजय चंद्राकर ने कहा,
पहले जल स्त्रोत की व्यवस्था करनी चाहिये थी या टंकी ढांचा का निर्माण करना था
इस संदर्भ में भारत सरकार की गाइडलाइन पूछी
PHE मंत्री अरुण साव ने कहा,
पहले जल स्त्रोत की व्यवस्था फिर ढांचा बनाए जाने के नियम है
अजय चंद्राकर ने कहा,
कितने गांव में टंकी ढांचा बिना जल स्त्रोत के तैयार हुए
PHE मंत्री अरुण साव ने कहा,
994 टंकियां तैयार है, इनमें जल स्त्रोत की व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930