रायपुर । विधानसभा में शीत सत्र के दूसरे दिन ध्यानाकर्षण के जरिए विधायक विक्रम मंडावी ने निजी अस्पतालों के आयुष्मान राशि रुकने का मुद्दा उठाया। मंडावी ने कहा कि, भुगतान लंबित होने के कारण इलाज नहीं हो रहा है।

इस गंभीर मसेले पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए बताया कि, 838 करोड़ का भुगतान लंबित है। दिसंबर 2024 तक 1096 करोड़ का भुगतान निजी अस्पतालों को और 560 का भुगतान सरकारी अस्पतालों को हुआ है। TPA के जरिए क्लेम का भुगतान किया जाता है, भ्रष्टाचार रोकने के लिए हमने 75 अस्पतालों की जांच की, 11 पर 151 लाख का फाइन किया गया है।

इलाज नहीं करने वालों की टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
मंत्री के जवाब पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा- भुगतान लंबित होने के कारण इलाज नहीं हो रहा है, निजी अस्पताल इलाज नहीं करते हैं, तो कैसे कार्यवाही करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा- टोल फ्री नंबर है, शिकायत करें। रजिस्टर्ड हैं और इलाज नहीं करते हैं तो डी इंपेनलमेम्ट करेंगे। आयुष्मान का लाभ नहीं देंगे। लंबित भुगतान के लिए 300 करोड़ और मिला है।

भुगतान कब होगा ये बताएं- भूपेश बघेल
इसी दौरान चर्चा में शामिल होते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- 1400 करोड़ का भुगतान रुका है। छोटे- छोटे अस्पताल बंद हो गए हैं। इलाज नहीं हो रहा, कब तक भुगतान होगा बताएं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- आप जितना छोड़कर गए थे, उससे देनदारी कम ही है। 300 करोड़ और कम हो जायेंगे, जल्दी ही देने का प्रयास करेंगे।

कभी भी डिबेट को तैयार : जायसवाल
इस पर बघेल ने कहा- मलेरिया और डायरिया से मौत हो रही है, क्या हालत हो गई है। तब स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- कभी भी डिबेट करा लीजिए, आपके समय क्या स्थिति थी और अभी क्या है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031