कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों पर आरोप है कि, वे मृतकों के बंद पड़े खातों को दोबारा एक्टिवेट करके लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

दरअसल, बोड़ला SBI बैंक के चार अधिकारी ब्रांच में संचालित मृतकों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को फर्जी तौर तरीके से एक्टिवेट किया था। यही नहीं मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी भी की गई है। वहीं खाताधारकों के रिश्तेदार सालो बाद बैंक गए तब उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला कि, उनके परिजन के खातों की राशि निकाल ली गई है। मामले की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

खातों से लाखों की हेराफेरी
पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि, जो बैंक खाता सालों से बंद पड़े रहते हैं उसकी राशि आरबीआई के पास चली जाती थी। जिसे बैंक के अधिकारी चालाकी से खाते को पुनः एक्टिव कर उसमें की राशि आहरण कर लेते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तुरंत SBI बैंक के चार अधिकारियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ऐसे कई खाते हैं जिनकी राशि इसी तरह से आहरित कर ली जाती है। सालों बीत जाने के कारण वास्तविक खातेदार भी इन खातों की पड़ताल नहीं करते हैं। जिसका लाभ बैंक के ही अधिकारी इसी तरह से उठाते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031