What's Hot

साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू छगनलाल साहू के विशेष आमंत्रण पर साईं नगर जोरा में सौजन्य भेंट करने के लिए श्री देव प्रिंटर्स आवास तक पहुंचे l इस अवसर पर डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पूर्व अध्यक्ष, श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर, संतोष शर्मा पूर्व सचिव, सुरेश सोनी पूर्व कोषाध्यक्ष और श्याम सुंदर राय जैसे जागरुक नागरिक भी मौजूद रहे l विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ राज्य में नित नए विकास के आयामों में से गौमाताओं के उचित रखरखाव तथा देखभाल और उनकी समुचित चिकित्सा सुविधा हेतु विधायक साजा द्वारा “शासन की गौ अभ्यारण योजना ” की उपयोगिता छत्तीसगढ़ में खुले में लावारिस छोड़ दिए जाने वाले पशुधन के लिए विशेष वरदान बताया गया l विधायक साजा का सरल हृदय, मृदुल स्वभाव और व्यवहार कुशलता को देखकर साईं नगर के सभी रहवासी प्रसन्नचित नजर आए l

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930