रायपुर। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और तेजी से की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में अवैध प्लाटिंग के मामलों पर तेजी से कार्रवाई करने के सख्त निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। उन्होंने पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों सहित तहसीलदारों और अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर पैनी निगाह रखने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि राजस्व एवं निगम के प्रत्येक कर्मचारी एवं अधिकारी संबंधित क्षेत्र पर नजर रखें। जहां पर भी अतिक्रमण या अवैध प्लॉटिंग होता दिखे उसे प्रारंभिक मे ही रोक लिया जाए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने ज़िले के नगर निगम तथा अन्य नगरीय निकायों में अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त शिकायतों को पुलिस, राजस्व और नगर निगम से समन्वय स्थापित कर तत्काल निराकरण करने निर्देश दिया। कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के पूर्व पुलिस को अवश्य सूचना देने को भी कहा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएं। सभी ब्लॉकों में ई-केवाईसी के कार्यों में प्रगति लाई जाएं और इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाएं।
बैठक में कलेक्टर ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशनों, दिव्यांगजन पेंशन आदि के प्रकरणों को भी समय-सीमा में निराकृत करने को कहा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने राजस्व संबंधी प्रकरणों को तेजी से निराकृत कर लंबित प्रकरणों में कमी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक में जन चौपाल, जन शिकायत व समय सीमा प्रकरणों पर कार्यवाही की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। डॉ सिंह ने विभागीय अधिकारियों से हर एक लंबित आवेदन के बारे में जानकारी ली और सभी का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031