कुत्तों को दुनिया भर में उनकी वफादारी के लिए जाना जाता है। जब मालिक पर कोई आफत आती है, तो ये फुर्तीला जानवर उसे बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते। ऐसा ही एक मामला मुंगेली के पेंडाराकापा गांव से सामने आया है, जहां दो पालतू कुत्ते मालिक की जान को खतरा भांपकर घर में घुस आए एक जहरीले किंग कोबरा सांप से भिड़ गए। इस दौरान दोनों डॉग्स ने मिलकर कोबरा को तो मौत के घाट उतार दिया, लेकिन, यह भिड़ंत बेहद खौफनाक साबित हुई। दरअसल, भिड़ंत के वक्त कोबरा ने भी एक डॉग को कई बार डसा था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे डॉग की हालत गंभीर है। किंग कोबरा और डॉग्स के बीच भिड़ंत की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जब डॉग तड़प रहा था, तो मालिक को उसे डॉक्टर तक ले जाने का मौका भी नहीं मिला और उसने वहीं दम तोड़ दिया। इस बहादुरी में डॉग ने अपनी जान दे दी लेकिन मालिक को खतरा तक महसूस नहीं होने दिया। अपने सबसे चहेते डॉग की मौत ने मालिक को बेहद गमगीन कर दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031