यूपी के गाजियाबाद में हैरान करने वाली वारदात सामने आई, जहां एक महिला ने रुपयों के लिए अपने पति की ही कार चोरी करवा दी. जब पुलिस ने इस कार चोरी की घटना का खुलासा किया तो पति के होश उड़ गए. फिलहाल, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरी आरोपी यानी महिला की तलाश की जा रही है.
दरअसल, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पैसों के लालच में अपने पति की होंडा सिटी कार को चोरी करवा दिया. कार बेचने के बाद महिला को तो रुपये मिलते ही, बीमा के पैसे भी उसके पति को मिल जाते. लेकिन इससे पहले चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पूछताछ में पता चला कि घटना की मास्टरमाइंड कार मालिक की पत्नी ही है. अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिए हैं.
आपको बता दें कि नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाली पवित्रा त्यागी ने अपने एक परिचित के साथ पति की कार चोरी करवाने और उसके बाद उसे बेचने का प्लान बनाया था. इसके साथ में इंश्योरेंस कंपनी से भी क्लेम लेकर कार की कीमत वसूल कर ली जाती. जिससे महिला के पति का भी नुकसान नहीं होता और चोरी हुई कार बेचने पर महिला को उस रकम में आधा हिस्सा मिल जाता. मगर बिना नुकसान मुनाफा कमाने की ये योजना कार मालिक की पत्नी पवित्रा और उसके परिचितों को महंगी पड़ गई.
क्योंकि, जब पवित्रा ने पति नितिन त्यागी को कार चोरी की कहानी बताई तो पति ने यकीन कर लिया. नितिन थाना नंदग्राम पहुंचे और 6 दिसंबर को कार चोरी की एफआईआर लिखवाई. जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी और मैनुअल सर्विलांस के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की.
नंदग्राम पुलिस ने जब अपनी जांच आगे बढ़ाई तो तो गाड़ी चुराने वाले दो युवकों गौरव शर्मा और आकाश त्यागी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में पकड़े गए इन अभियुक्तों ने बताया कि चोरी का प्लान उन्होंने गाड़ी की मालकिन पवित्रा के साथ ही मिलकर बनाया था. ये सुनकर पुलिस भी चौंक गई.
कार मालिक की पत्नी पवित्रा ने ही एक विवाह समारोह के दौरान गाड़ी की दूसरी चाबी गौरव को सौंप दी थी. जिसके बलबूते चोरों ने कार पर हाथ साफ कर दिया. इसके बाद गाड़ी की नंबर प्लेट हटाकर उसे मुजफ्फरनगर ले गए फिर सहारनपुर पहुंचकर गाड़ी की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और उसे चलाने लगे. आखिर में ओरिजिनल दूसरी चाबी पवित्रा को वापस लौटा दी.
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त गौरव और आकाश पवित्रा की रिश्तेदारी में आते हैं. गौरव और आकाश शातिर अपराधी हैं. जिनका पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है. आकाश के नाम लूट, चोरी, गैंगस्टर, डकैती हत्या के प्रयास के कुल 8 मामले दर्ज हैं. जबकि, गौरव के नाम पांच मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस अब मास्टरमाइंड पवित्रा की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930