रायपुर. राजधानी रायपुर में एक ड्राइवर ने विवाद के बाद लक्जरी कार को आग के हवाले कर दिया. दरअसल, हार्डवेयर कारोबारी आनंद गोयल और उसके ड्राइवर के बीच एडवांस पैमेंट को लेकर विवाद था. जिसके बाद गुस्से में ड्राइवर ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. मामले में दो लोगों की गिरफ्तार हुई है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बीती रात चौबे कॉलोनी स्थित घर के सामने खड़ी कार में कारोबारी के ड्राइवर रोजेस उर्फ रोमी ने आग लगा दी. वारदात से पहले आरोपी अपने तीन साथियों के साथ दुकान पहुंचकर एडवांस पेमेंट लेने को लेकर विवाद पर कारोबारी और उनके बेटे से मारपीट की. इसके बाद अपने साथ लाया कार डिवाइडर पर चढ़ाकर हुआ फरार हो गया. मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

देर रात आरोपी ड्राइवर रोजेस उर्फ रोमी ने घर के बाहर खड़ी BMW कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. वारदात के बाद आरोपी ड्राइवर रोमी फरार हो गया है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031