नई दिल्ली । नए वर्ष के स्वागत के लिए पूर्व संध्या पर जश्न का आनंद उठाना चाहते हैं या फिर 35 हजार रुपये के जुर्माने के साथ जेल। यह खुद लोगों को तय करना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व शरारत करने वालों को पकड़ने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सिर्फ नई दिल्ली जिले मेें 398 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। स्थानीय पुलिस के अलावा पीसीआर यूनिट के पुलिसकर्मी भी तैनात होंगे।
ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न के लिए काफी संख्या में लोगों के नई दिल्ली के कनॉट प्लेस व इंडिया गेट आदि स्थानों पर आने की संभावना है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं।
अगर कोई शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसका तय मात्रा से अधिक शराब की मात्रा आने पर पहली बार 1000 रुपये का जुर्माना व एक साल की जेल हो सकती है। अगर वह दूसरी बार पकड़ा जाता है तो 10000 रुपये का जुर्माना व दो साल की सजा हो सकती है। साथ ही खतरनाक ड्राइविंग का भी चालान किया जाएगा। इसके तहत पहली बार 10000 रुपये का चालान के साथ लाइसेंस जब्त किया जाएगा।
अगर दूसरी बार पकड़ा जाता है तो 15 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर चालक ने तय मात्रा से ज्यादा शराब पी रखी है तो उसके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। अगर चालक ने बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पी रखी है तो वाहन को जब्त कर उसके परिजनों को सूचना दी जाएगी। साथ ही परिजनों को मौके पर बुलाया जाएगा।

नई दिल्ली जिला पुलिस ने उठाए ये कदम-

शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकडऩे के लिए विभिन्न चौराहों, मार्गों व होटल-पब के पास तैनात किए जाएंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी -398
शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकडऩे के लिए शराब की मात्रा जानने के लिए एल्कोमीटर के साथ टीमें तैनात -20
20 टीमों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं -46
वाहनो को टो करने के लिए क्रेन तैनात -16
ट्रैफिक कर्मी की इतनी टीमें मोटरसाइकिलों पर पेट्रोलिंग करेंगी-50
विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा व पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह आदि सीनियर ट्रैफिक अधिकारी गश्त पर रहेंगे

सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने लोगों को सलाह दी कि लोग नए साल के आगमन में एन्जॉय करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब का सेवन किया है तो वाहन न चलाए, कैब आदि से घर जाएं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930