नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम ने करवट ली है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कैसा है आज का मौसम। साथ ही यह भी बताएंगे कि कल का मौसम कैसा रहेगा।

तो चलिए पहले पहाड़ी राज्यों से शुरू करते हैं। इस समय देश के 3 राज्यों- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। इन तीनों राज्यों में सड़के-हाईवे बंद हैं। हजारों टूरिस्ट फंसे हुए हैं।

मैदानी इलाकों की बात करें तो 5 राज्यों, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देश के 10 राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। कल्पा, कुफरी, और मुरंग जैसे स्थानों में 10 सेमी से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम हो गया है। बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के कल्पा में 14.9 सेमी, कुफरी में 14.5 सेमी, पूह में 12 सेमी, मुरंग में 12 सेमी, खदराला में 10 सेमी, सांगला में 8.5 सेमी, केलंग में 8 सेमी और कुकमसेरी में 1.6 सेमी ताजा बर्फबारी हुई है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया है। हिमाचल में भी कई सड़कें और हाईवे बर्फबारी की वजह से बंद हैं। स्नोकटर मशीनों की मदद से सड़क से बर्फ हटाकर रास्ता बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। मसूरी और नैनीताल जैसे पर्यटक स्थलों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड में ठंड का असर पहाड़ी राज्यों में ज्यादा दिख रहा है। भारी बर्फबारी की वजह से कई ग्रामीण इलाकों का शहरी इलाकों के बीच आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है।

जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों के दौरान भारी बर्फबारी और शीतलहर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कश्मीर घाटी में गुलमर्ग और पहलगाम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर तेज हो गया है। गुलमर्ग में बीते दिन तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में -6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों में भी पारा सामान्य से नीचे है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी हो सकती है। घाटी के निचले इलाकों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। शीतलहर का असर अगले सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। सड़कों पर बर्फ जमने से यातायात बाधित है, जिससे वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। कई उड़ानें रद्द की गई हैं।गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों पर पहुंचे सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। कई जगहों पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31