दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जो इंसानों के रहने लायक नहीं हैं. अक्सर ऐसी जगहों पर प्राकृतिक आपदाएं आ जाती हैं, जिसकी वजह से वहां पर इंसान की जान पर खतरा बन जाता है और उन्हें वहां से जाना पड़ता है. वक्त के साथ वो जगहें भुतही हो जाती है, क्योंकि दूर-दूर तक वहां पर इंसान का अस्तित्व भी नहीं रहता. इटली में भी ऐसा ही एक शहर (Abandoned City 0 Population) है, जिसे भुतहा माना जाता है. सिर्फ इसलिए क्योंकि इस शहर में दर्जनों घर हैं, उनके अंदर सामान भी भरे हैं, पर दूर-दूर तक वहां कोई बंदा नहीं है. अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये सभी लोग वहां से कहां चले गए?
इंस्टाग्राम अकाउंट @gang_scrapp पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें इटली के एक छोटे से शहर के बारे में बताया गया है. इसका नाम है फॉसा. हैरानी की बात है कि इस गांव की आबादी 0 है, क्योंकि यहां पर कोई भी नहीं रहता है. इटली के पहाड़ों में ये शहर बसा हुआ है. कहा जाता है कि ये शहर रातों रात गायब हो गया, क्योंकि यहां से लोग ही चले गए.
खाली पड़ा है ये शहर
अब सवाल ये उठता है कि आखिर यहां के लोगों को क्या हुआ? अबैंडेंट सेंट्रल वेबसाइट के अनुसार 6 अप्रैल 2009 की रात में करीब साढ़े 3 बजे जब लोग चैन की नींद सो रहे थे, तब अचानक धरती हिली और जोरदार भूकंप से शहर दहल गया. रिक्टेयर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 से ज्यादा थी. घर, इमारतें, सब कुछ तहस-नहस हो गए. वीडियो के अनुसार 300 लोगों की जान इस हादसे में चली गई. जो बच गए वो यहां से चले गए और कई लोगों को तो लौटकर उनके घर नहीं जाने दिया गया. आज के समय में ये घोस्ट टाउन बन गया है. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च इस शहर में हुआ था. (hindi.news18.com)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031