बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भिवंडी के मनकोली नाका में चल रहे कार्यक्रम में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब प्रोग्राम के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों की जबरदस्त भीड़ है। धीरेंद्र शास्त्री मानकोली इलाके के पास इंडियन ऑयल कंपनी में सत्संग करने आए थे। उन्होंने यहां जनता को कथा सुनाया। इसके बाद बागेश्वर धाम महाराज ने कहा कि वो सभी भक्तों को भभूति देंगे। लोग एक-एक करके उनके पास आएं। पहले महिलाएं आएंगी, उसके बाद पुरुष आएं। स्टेज पर चढ़ने की जल्दबाजी में भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। सभी लोग भभूति पाने के लिए एक साथ आगे बढ़ने लगे। स्टेज के आस-पास खड़े सुरक्षा गार्ड ने लोगों को स्टेज से दूर करने की कोशिश की। कुछ महिलाओं को स्टेज पर बैठा दिया गया। भगदड़ की वजह से चारों तरफ चीख पुकार मच गई। बेकाबू भीड़ को देखते हुए धीरेंद्र शास्त्री स्टेज से उठकर चले गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल का उपयोग भी करना पड़ा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031