रायपुर । राजधानी में गोकशी के मामले को लेकर हंगामा तेज हो गया है। इस मामले को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि….राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

इसी बीच आज सर्व हिंदू पंचायत ने एसपी ऑफिस का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग एकत्रित हुए। मोमिनपारा में गुरुवार को एक घर से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद हुआ था। वहीं मामला सामने आने के बाद से ही हिंदू संगठन के लोगों में भारी आक्रोश है।

पुलिस की टीम ने गौ सेवकों के साथ संदिग्ध के घर में छापा मारा था। इस दौरान मोमिन पारा के घर में बड़ी मात्रा में ताजा गौ मांस बरामद हुआ था। मौके से गौ मांस, तराजू, मांस काटने का सामान, लड़की के बड़े टुकड़े और रस्सियां मिली थी। तीन कमरों में बड़े स्तर पर गौ मांस काटने का काम चल रहा था। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है।

हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस में छापा मार कर 226.6 किलो मांस जब्त किया था। वहीं इस दौरान पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के घर से भारी मात्रा में मांस के टुकड़े और अन्य सामान जब्त किए गए थे। छापे के दौरान पुलिस को खुर्शीद अली नाम के व्यक्ति की आईडी मिली थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031