भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के जैविक स्टैस प्रबंधन संस्थान बरौंडा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित आवासीय परिसर का लोकार्पण आज दिनांक 14 जनवरी 2025 को डॉ. हिमांशु पाठक सचिव डेयर एवं महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के द्वारा डॉ. टी. आर. शर्मा उपमहानिदेशक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। आवासीय परिसर में दोनों अतिथियों ने रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया। संस्थान में आयोजित अन्य कार्यक्रम में डॉ. हिमांशु पाठक एवं डॉ. टी. आर शर्मा ने अनुसूचित जाति उपयोजना के अर्न्तगत ग्राम पंचायत घिवरा, तहसील खरोरा के 4 महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों को कृषि प्रसंस्करण यंत्रों आटा चक्की, आलू स्लाइसर मशीन व आलू चिप्स कटिंग मशीन का वितरण किया गया। डॉ. पाठक ने महिलाओं के साथ विचार विमर्श करते हुये उनसे स्वं-सहायता समूह में कार्य करने के बाद अजीविका में हुए परिवर्तन की भी जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि समूह को पूर्व में मिली सिलाई मशीनों से अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।

संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में डॉ. हिमांशु पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में उर्त्कषता प्राप्त करने के लिए बुद्धिमता, प्रेरणा और ईमानदारी के मंत्र को अपनाकर जीवन में आगे बढे़। उन्होने कहा की वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने में कृषि अनुसंधान और शिक्षा की महत्वपूर्ण भुमिका पर जोर दिया। डॉ. पाठक ने जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में जैविक स्ट्रैस की चुनौतियों के समाधान पर प्रकाश डाला एवं संस्थान के इस क्षेत्र में योगदान की सराहना की। इससे पूर्व डॉ. टी. आर. शर्मा, उपमहानिदेशक ने संस्थान कि विभिन्न प्रयोगशालाओ एवं अनुसंधान सुविधाओं का दौरा किया और वैज्ञानिकों को बहुमुल्य मार्गदर्शन दिया। संस्थान के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी संयुक्त निदेशक वैज्ञानिक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। लोकापर्ण कार्यक्रम में केन्द्रींय लोकनिर्माण के मुख्य अभियंता श्री युधिष्ठिर नायक एवं अन्य अभियंता भी उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम एवं विभिन्न संवाद सत्रों का संचालन डॉ. पंकज शर्मा, संयुक्त निदेशक के द्वारा किया गया ।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031