नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन द्वारा जिले के नगरीय निकायों में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण होने की वजह से जिले में नियुक्त रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश में संशोधन करते हुए आदेश जारी किया गया है।

जारी संशोधित आदेश के तहत नगरपालिक निगम धमतरी के लिए अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी को रिटर्निंग अधिकारी और आयुक्त नगरनिगम धमतरी प्रिया गोयल, एसडीएम धमतरी पवन कुमार प्रेमी तथा तहसीलदार कुकरेल प्रेमु लाल साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत नगरी के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नगरी रामकुमार कृपाल, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत नगरी यशवंत वर्मा, नगर पंचायत मगरलोड के रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी कलेक्टर बी.एस.मरकाम, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ मगरलोड अशोक चौहान, नगर पंचायत आमदी के रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार अखिलेश देशलहरे और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ आमदी भूपेश दीवान, नगर पंचायत भखारा के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार भखारा भूपेश चन्द्राकर और सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीएमओ भखारा संतोष विश्वकर्मा तथा नगर पंचायत कुरूद के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कुरूद बेरनदत्ता एक्का और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीएमओ नगर पंचायत कुरूद महेन्द्र राज गुप्ता होंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930