महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान 29 जनवरी को है. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का पावन पर्व भी है. इस शुभ दिन को लेकर महाकुंभ में विशेष उत्साह है. अनुमान है कि मौनी अमावस्या के अमृत स्नान में ‘पुण्य की डुबकी’ लगाने के लिए 10 करोड़ लोग प्रयागराज आ सकते हैं. इनमें विदेशी श्रद्धालु भी होंगे. ये आंकड़े नया कीर्तिमान बना सकते हैं. इस कारण तैयारियां जोरों पर है. श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि बताते हैं कि अकेले उनके शिविर में इस मौनी अमावस्या के पुण्य पर्व पर फ्रांस, इटली, जापान और रूस से 5000 से अधिक विदेशी भक्तों के लिए व्यवस्था की जा रही है. अमृत स्नान के लिए ये सभी लोग 24 जनवरी से आना शुरू हो जायेंगे. मौनी अमावस्या पर 150 से अधिक विशेष ट्रेन चलेंगी मौनी अमावस्या पर करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज रेल मंडल ने 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर ली है.

दो नये सेतु को मंजूरी

महाकुंभ नगर के अरैल में त्रिवेणी संकुल में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई. इसमें प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी पर दो नये सेतु समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी. योगी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अगले कुंभ में ढांचागत विकास का लाभ आने आने वाले वाले श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा. इसके साथ ही चित्रकूट से प्रयागराज को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली.

मौनी अमावस्या पर बन रहे दुर्लभ संयोग

मौनी अमावस्या को माधी और माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन का शाही स्नान बहुत ही खास माना जा रहा है. इस दिन कई सारे दुर्लभ संयोग बनने जा रहे हैं. दरअसल, 29 जनवरी को चंद्रमा, सूर्य और बुच मकर राशि में त्रिवेणी संयोग बनायेंगे. सीएम योगी पूरी कैबिनेट के साथ किया संगम स्नान सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने साथी मंत्रियों के साथ संगम में स्नान किया. अल्पसंख्यक कल्याण मामलों के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने भी संगम स्नान किया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30