शादी के बाद कपल हनीमून के लिए बेस्ट जगह तलाशता है। हर शादीशुदा जोड़ा चाहता है कि वह दुनिया की सबसे अच्छी व खूबसूरत जगह पर हनीमून मनाने जाएं। इस खूबसूरत जगह से ढेर सारी अच्छी यादें साथ लेकर आएं। अगर आपकी शादी होने वाली है, तो आज हम आपको एक ऐसे खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अधिकतर कपल हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह जगह हर कपल की पहली पसंद बनती जा रही हैं। तो आइए जानते हैं इस खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में…
एक ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट के जरिए पता चला है कि अधिकतर कपल हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में थाईलैंड को चुन रहे हैं। ऐसे में अब मालदीव इस रेस से पीछे छूटता जा रहा है। हालांकि यह रिपोर्ट हनीमून पैकेज पर आधारित है। वहीं थाईलैंड के अलावा कपल मॉरीशस, वियतनाम और इंडोनेशिया जाना पसंद कर रहे हैं।हालांकि भारत में हनीमून के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक मैरिड कपल अधिकतर हनीमून के लिए अंडमान जाता पसंद कर रहे हैं। वहीं केरल में हनीमून मनाने वाले कपल की संख्या में कमी देखी गई है। अंडमान में कई बेहद खूबसूरत बीचेस हैं। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।

अंडमान में एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है। आप यहां पर रॉस आइलैंड, चिड़िया टापू, सेल्युलर जेल, कोर्बिन कोव बीच, मुंडा पहाड़ बीच, वंडूर बीच और महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्क आदि घूमने के लिए जा सकते हैं।गोवा अपने सुंदर बीचेस और खूबसूरत नजारों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। अनमैरिड हो या फिर शादीशुदा हर किसी को गोवा आना पसंद होता है। लेकिन गोवा में हनीमून मनाने आने वाले कपल की संख्या में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं देखने को मिली है। हालांकि कपल यहां हनीमून मनाने के लिए आते तो हैं, लेकिन गोवा के प्रति मैरिड कपल में ज्यादा क्रेज नहीं देखा जा रहा है।वैसे तो हिमाचल प्रदेश में हनीमून के लिए कई ऑप्शन हैं। पूरी दुनिया से कपल मनाली, शिमला, धर्मशाला और कसौली जैसी कई खूबसूरत जगहों पर हनीमून मनाने जाते हैं। लेकिन प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक हनीमून पैकेज बुकिंग की संख्या में 4 फीसदी गिरावट देखी गई है। यह एक चिंता का विषय है।एक रिपोर्ट के अनुसार, वहीं थाईलैंड की हनीमून पैकेज की बुकिंग में सालाना करीब 5.2% वृद्धि हुई है। जिसकी वजह से मालदीव से थाइलैंड आगे निकल गया है। वहीं अन्य देशों की तुलना में थाईलैंड भारतीयों को सस्ता भी पड़ रहा है। यह देश वीजा फ्री ट्रैवल करने की भी अनुमति देता है। ऐसे में थाईलैंड जाने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

इसके अलावा थाईलैंड में ट्रांसपोर्टेशन अधिक सुविधाजनक है। यहां पर भारतीयों के साथ अच्छा बर्ताव होता है और एयरपोर्ट से शहर के हर कोने के लिए कैब और टैक्सी आदि चलती हैं।

वहीं आप थाइलैंड में छोटी दूरी के लिए टुक-टुक काट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अधिक महंगी नहीं होती है। थाईलैंड की फ्लाइट भी अधिक महंगी नहीं होती है। वहीं अगर आप एडवांस में बुकिंग करते हैं, तो आपको टिकट अच्छी-खासी सस्ती मिल जाती है। ऐसे में अन्य देशों की तुलना में यहां पर घूमना फिरना काफी सस्ता पड़ता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930