15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बी.आई.टी. दुर्ग के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर द्वारा मतदाताओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। नवीन मतदाताओं ने अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य देश में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाना और लोकतंत्र को मजबूत करना है। सभी नवीन एवं पुराने मतदाताओं को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें जिम्मेदार नागरिक होकर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। हमारे लोकतंत्र की मजबूती और सफलता केवल तभी संभव है जब हर नगारिक अपने अधिकार का उपयोग करें और चुनावी प्रक्रिया में भाग लें। हम अपने वोट का सही उपयोग करके देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। हमारा एक वोट ही सरकार बदल देता है। हमारा एक वोट एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है और बेकार प्रतिनिधि भी चुना सकता है। इसलिए ऐसे सरकार या प्रतिनिधि का चुनाव करें जो कि देश को विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सकें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे। इसके साथ ही नये मतदाताओ को जागरूक करने के अलावा हर स्तर के चुनाव मे भागीदारी करने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदान के लिए जागरूक करना व नये मतदाताओं को इसकी उपयोगिता बताना है। लोकतंत्र जनता का जनता के द्वारा जनता के लिए शासन है। हर नागरिक को मतदान का अधिकार है और उसे इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजेन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने अवगत कराया कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ईव्हीएम मशीन द्वारा किया जाएगा। महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद के दोनों के लिए वोट दिया जाना है। नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को मतदान एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में 17 फरवरी, 20 फरवरी एवं 23 फरवरी 2025 को मतदान होना है। कार्यक्रम में स्वीप एवं निर्वाचन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 कर्मचारी, 11 नवीन मतदाताओं को ईपिक कार्ड व प्रत्येक विधानसभा के एक-एक बीएल को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालयों में नियुक्त प्राध्यापक नोडल अधिकारी एवं कैंपस एम्बेसडरों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर एडीएम अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर एम. भार्गव सहित विभागीय अधिकारी एवं कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031