क्रेडा में भारतीय गणतंत्र दिवस की 76वां वर्षगांठ को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की अगवानी श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा द्वारा की गई है। परंपरा अनुसार क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ध्वजारोहण कर समस्त देशवासियों तथा क्रेडा के समस्त अधिकारी व कर्मचारी को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर श्री राणा ने गणतंत्र दिवस के ऊपर प्रकाश डालते हुए 26 जनवरी को हर भारतीय के लिए गौरव का दिन बताया गया। श्री राणा ने क्रेडा द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुए, अपने कर्तव्य को कार्यस्थल पर पूरी निष्ठापूर्वक निर्वाहन करने का आव्हान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने अधिकारी एवं कर्मचारियों के मिल जुलकर काम करने के वजह से विगत वर्षों में क्रेडा को अक्षय ऊर्जा की क्षेत्र में बहुतसारी उपलब्धियां हासिल हुई।


गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर श्री आर.एस. भाकुनी, अधीक्षण अभियंता, श्री जे.एन. बैगा, कार्यपालन अभियंता, श्री विजय कुमार, कार्यपालन अभियंता, श्री संतोष कुमार ध्रुव, प्रभारी कार्यपालन अभियंता, श्री कमल नारायण पुरेना प्रभारी कार्यपालन अभियंता एवं अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031