गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश और राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने तिरंगा फहराया। इस दौरान राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जे पी मिश्रा, जी आर बसोने ,अनिल गोलहानी, आर जी बोहरे, बी एस दशमेर, अनिल पाठक, ओ डी शर्मा, बी आर कुर्रे, एम आर वर्मा, भरत साहू, ए के घोष, अनिल तिवारी, अनूप श्रीवास्तव, सुभाष भटनागर, मन्नू भतपहरी, रविन्द्र शर्मा, नागेन्द्र सिंह, मंजु मिश्रा, तुलसी बघेल,रेखा बेहरा आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
Add A Comment



















