बेलदारसिवनी/खरोरा (रायपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन का सिलसिला शुरू हो चुका है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने निर्धारित स्थलों पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बेलदारसिवनी की सरपंच प्रत्याशी गीता नारायण वर्मा भी 1 फरवरी शनिवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने की पूरी तैयारी में है। उनका कहना है कि उनके प्रत्याशी बनते ही गांव में अभूतपूर्व उत्साह है और लोगों का समर्थन उन्हे लगातार मिल रहा है। उनके समर्थक बाजे गाजे के साथ नामांकन दाखिल करने की तैयारी मेें लगे हुए हैं। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद, गांव की माता बहनों का समर्थन और युवा मतदाताओं का उत्साह भी उनके (गीता नारायण वर्मा) सरपंच प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही देखने को मिल रहा है। इसलिए वे जीत के प्रति पूर्णत: आश्वस्त है।

गांव का चहुंमुखी विकास ही प्राथमिकता


गीता नारायण वर्मा ने कहा-ग्राम पंचायत बेलदारसिवनी का चहुंमुखी विकास ही प्राथमिकता होगी, साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनता तक पहुंचाना तथा उसे तत्परता के साथ क्रियान्वित करना मेरी जवाबदारी होगी।
जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन मेरी जवाबदारी


श्रीमती गीता नारायण वर्मा ने कहा-राशन कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा जैसी गांव की कल्याणकारी योजना का लाभ तुरंत ही लोगों को उपलब्ध हो यह मैं सभी से वादा करती हूं।
पांच वर्षों तक संभाली है पंच पद की कमान


आपको बता दें कि गीता नारायण वर्मा पूर्व में ग्राम पंचायत धनसुली की पांच वर्षों तक पंच रह चुकी है, इस वजह से उन्हें ग्राम सरकार का काफी लंबा अनुभव है। वे बताती है कि पंच कार्यकाल के दौरान वार्ड में कई विकास कार्य करवाये है, तथा वार्डवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया है।
करना चाहती है ग्रामवासियों की सेवा


ठीक इसी प्रकार अब वे ग्राम पंचायत बेलदारसिवनी से सरपंच के रूप में ग्रामवासियों की सेवा करना चाहती है। यदि हम बात करें तो ग्राम पंचायत बेलदारसिवनी में कुल मतदाताओं की संख्या 2529 है, जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 1306 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 1223 हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031