रायपुर। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार ने मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. नगर पालिका चुनाव के लिए 11 फरवरी और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 11 फरवरी के साथ 17 और 20 फरवरी को निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश रहेगा. वहीं 23 फरवरी को रविवार होने वाले की वजह से अलग से सार्वजनिक / सामान्य अवकाश घोषित नहीं किया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031