अमलेशवर (अश्वनी साहू ) —अब नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर का चुनाव त्रिशंकु होते जा रहा है, पहले यहां लोगों को लग रहा था कि भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला होगा लेकिन अब यहां की स्थिति बदलती जा रही है ,अब यहां शिवसेना से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हिमाँशु अनिल शर्मा ने भी अपना मजबूत दावेदारी पेश कर दिया है , इसलिए अब अमलेश्वर का चुनाव बहुत ही रोचक और त्रिकोणीय होते जा रहा है, शिवसेना के प्रत्याशी हिमाँशु अनिल शर्मा ने कहा कि हम पूरे दम खम से लड़ेंगे और अमलेशवर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगे ।
हिमाँशु शर्मा व्यवहार में शाँत ,सरल , मृदुभाषी व पढाई में उच्च शैक्षणिक योग्यता रखते हैं , वो अमलेश्वर के वुड आइ लैंड में निवास रत हैं ,वर्तमान में हिमाँशु अनिल शर्मा छ.ग.में शिव सेना के प्रदेश सचिव के पद पर भी कार्यरत हैं ,इसी के साथ ही वे अब सीधे मतदाताओ से मिलने अपना जन सपंर्क अभियान भी चालू कर दिये हैं ,जिसे लोगो का भी व्यापक जन समर्थन , व लोगो का आशिर्वाद भी मिल रहा हैं ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930