भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव की अध्यक्षता में आयोजित रविवार की बैठक में 31 दिसम्बर 1988 के पूर्व नियुक्त तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के सेवानिवृत्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का निराकरण को लेकर आगामी 4 मार्च को नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता (विभागाध्यक्ष) कार्यालय का घेराव कर जंगी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जारी विज्ञप्ति में पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश संयोजक अनिल पाठक ने दी है।

जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि जलसंसाधन विभाग द्वारा इस मामले को लेकर शासन द्वारा गठित कमेटी के निर्देश और माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय को अनदेखा किया जा रहा है। पेंशनर्स द्वारा अपनी मांगों पर लगातार विभाग का ध्यान आकर्षित कर दैनिक वेतन भोगी रिटायर कर्मचारियों की लम्बित मांगों को निराकृत करते आ रहे हैं।परंतु जलसंसाधन प्रशासन द्वारा लंबित मांगों के निराकरण पर कोई कार्यवाही नहीं करने से प्रदेश के सेवानिवृत्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में घोर आक्रोश व्याप्त है।
मेरिन ड्राइव के निकट प्रदेश कार्यालय आयोजित बैठक में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोलहानी, आर जी बोहरे, बी एस दशमेर, बी एल यादव, नरसिंग राम, टी एन अवसरिया, अनिल पाठक तथा नागेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930