धमतरी। छत्तीसगढ़ में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्निक में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी, जो आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उनसे शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण के लिए वेबसाईट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन/नवीनीकरण) 01 फरवरी 2025 से 17 फरवरी 2025 तक, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने की तिथि 01 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक और सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 01 फरवरी 2025 से 20 मार्च 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30