दंतेवाड़ा । स्थानीय चुनाव के बीच एक बड़ी ख़बर आ रही है। एक प्रत्याशी की नक्सलियों ने जान ले ली है। वो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी था।

घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत का है, जहां से सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। गुरुवार की रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनका गला रेत दिया है। दरअसल, जोगा पहले CPI में थे, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। देर रात भारी संख्या में नक्सली घर पहुंच गए। कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया। हत्या के बाद वे जंगल की तरफ चले गए। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले 4 दिन में 4 लोगों की गला रेतकर हत्या की है। घटना के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031