रायपुर पुलिस ने देह व्यापार संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अवैध व्यापार तेलीबांधा और सरस्वती नगर क्षेत्र के होटलों में संचालित किया जा रहा था।

मुख्य बिंदु:
अलग-अलग राज्यों और विदेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था।
फरार आरोपी जुगल कुमार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 4, 5, 7 के तहत मामला दर्ज।

घटना का विवरण:
5-6 फरवरी की रात एक सड़क हादसे के दौरान उज्बेकिस्तान की युवती की संलिप्तता उजागर होने के बाद पुलिस जांच में बड़े देह व्यापार गिरोह का खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी भावेश आचार्य के बयान से जुगल कुमार की संलिप्तता सामने आई, जो युवतियों को रायपुर बुलाने और 27,000 रुपये में सौदा करने में शामिल था।

पुलिस कार्रवाई:
आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने दो दिन में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने Locanto ऐप के जरिए ग्राहक जोड़ने और होटल में अवैध गतिविधियां संचालित करने की बात कबूली। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।
  2. जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी रायपुर।
  3. बृजेश साहा पिता विधान साहा उम्र 35 साल निवासी अम्बिकापुर सरगांव थाना गांधी नगर हाल पता कमल विहार सेक्टर 07, थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
  4. मोह. साजिद पिता मो. तुफानी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा हाल पता गली नं. 01 रियाज का मकान मोतीनगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
  5. दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 साल निवासी देवपुरी कुर्सी फैक्ट्री के बगल कृष्णा पुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
  6. शेख इमरान पिता स्व. शेख रजा उम्र 34 साल निवासी सलानी नगर गली नं. 03 संजय नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
  7. अमित सोनी पिता कमल सोनी उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती सोनार पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
  8. रमेन्द्र पाठक पिता स्व. कामता प्रसाद पाठक उम्र 32 साल निवासी रायपुरा सत्यम विहार गली नं. 02 आटा चक्की के पास थाना डीडी नगर रायपुर।
  9. शेख नूरूल हक पिता स्व. ताजमुल हक उम्र 49 साल निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
  10. दुर्गेश पनागर पिता मोतीराम पनागर उम्र 25 साल निवासी रविदास नगर वार्ड नं. 04 पीजी कॉलेज के पीछे थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।
  11. जुगल कुमार राय पिता सशान्त चंद्र राय उम्र 39 साल पता दमदमा पोस्ट नहाटा थाना गोपाल नगर नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर के पास गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031