राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर में 11 फरवरी को हुई 60 लाख की डकैती के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में नागपुर के दो अंतरराज्यीय अपराधी और एक महिला शामिल हैं।

पीड़ित मनोहरण वेलू ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहनों प्रेमा वेलू और रंजनी वेलू के साथ अनुपम नगर के डी-14 मकान में रहते हैं। 11 फरवरी को दोपहर 2:30 से 3:20 बजे के बीच दो नकाबपोश बदमाश सेना की वर्दी में घर में घुसे और झूठे आरोपों की जांच के बहाने बातचीत करने लगे। तभी एक अन्य व्यक्ति भी अंदर आ गया और अचानक उन्होंने पीड़ित पर हमला कर उसे हाथ-पैर बांध दिया और मुंह पर टेप चिपका दिया।

इसके बाद चार और बदमाश (तीन पुरुष और एक महिला) अंदर घुसे और घर में रखे 65.25 लाख रुपये नकद, सोने की तीन चेन और तीन मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

क्राइम ब्रांच और साइबर यूनिट की जबरदस्त जांच
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की 10 टीमें गठित की गईं। पुलिस ने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ए. सोम शेखर बीएसएफ में सूबेदार था और 2011 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। उसने अपने साथी देवलाल वर्मा और कमलेश वर्मा के साथ मिलकर इस डकैती की योजना बनाई थी। शेखर को पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी थी, इसलिए उसने अपने साथियों को यह वारदात अंजाम देने के लिए तैयार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 59.50 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, घटना में इस्तेमाल दो कारें (रिज्ड और अल्टो) जब्त की हैं। मामले में धारा 310(2), 331(5), 123, 351(3) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य अपराधों से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है और गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी…

  1. अजय ठाकुर पिता नकुल ठाकुर उम्र 38 साल निवासी ग्राम व पोस्ट मर्रा, तहसील व थाना पाटन जिला दुर्ग। हाल पता – मकान नंबर 18/ए रिसाली सेक्टर थाना सेक्टर 06 भिलाई जिला दुर्ग।
  2. राहुल त्रिपाठी पिता शशिभूषण त्रिपाठी उम्र 43 साल निवासी ग्राम व पोस्ट टाडा बडहलगंज थाना बडहलगंज जिला गोरखपुर (उ.प्र.)। हाल पता – एल आई जी 95 फेस 01 दीनदयाल आवास मनकी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव।
  3. नेहा त्रिपाठी पति राहुल त्रिपाठी उम्र 41 साल निवासी ग्राम व पोस्ट टाडा बडहलगंज थाना डहलगंज जिला गोरखपुर (उ.प्र.)। हाल पता – एल आई जी 95 फेस 01 दीनदयाल आवास मनकी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव।
  4. देवलाल वर्मा पिता स्व. नरेश कुमार वर्मा उम्र 45 साल निवासी राज वाटिका बी-01 सेमरिया थाना विधानसभा रायपुर।
  5. पुरूषोत्तम देवांगन पिता विश्वनाथ देवांगन उम्र 33 साल निवासी टोडोपार चौक आरामील के सामने ग्राम अमेरा थाना पलारी जिला बलौदा बाजार।
  6. ए. सोम शेखर पिता स्व. काली प्रसाद उम्र 56 साल निवासी एल.आई.जी. 197 जनता कालोनी सेवा सदन वृद्ध आश्रम के पास गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर। हाल पता – अवंति विहार विजय नगर चौक मकान नंबर/ प्लाट नंबर 1284 थाना खम्हारडीह रायपुर।
  7. शाहिद पठान पिता ताज पठान उम़्र 36 साल निवासी मोहम्मद अली चौक भल्दरपुरा थाना गणेश पेट नागपुर महाराष्ट्र। हाल पता – कलमना बेले नगर पेट्रोल पम्प के पीछे थाना कलमना महाराष्ट्र।
  8. पिंटू सारवान पिता आत्मा राम उम्र 23 साल निवासी देवकर बस स्टैंड के पास थाना देवकर जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़। हाल पता – पेट्रोल पम्प के पीछे बेले नगर थाना कलमना महाराष्ट्र।
  9. मनुराज मौर्य पिता देस राज मौर्य उम्र – 31 साल निवासी उपासना ऑटो पाटर््स, मौया काम्प्लेक्स, गुरुनानक चौक तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।
  10. कमलेश वर्मा पिता स्व. अशोक वर्मा उम्र 31 साल निवासी ग्राम बडगांव थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर। हाल पता – कबीर नगर तिरंगा चौक थाना कबीर नगर रायपुर।

कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डे, उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया, मुकेश सोरी, राजेन्द्र सिंह कंवर, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, अतुलेश राय, प्रेमराज बारिक, शंकर लाल ध्रुव, फूलचंद भगत, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, रविकांत पाण्डेय, कुलदीप द्विवेदी, गुरूदयाल सिंह, मार्तण्ड सिंह, आशीष त्रिवेदी, महेन्द्र राजपूत, चिंतामणी साहू, संतोष दुबे, सुरेश देशमुख, घनश्याम प्रसाद साहू, जसवंत सोनी, प्रमोद वर्ठी, बसंती मौर्य, सुनील सिलवाल, उपेन्द्र यादव, दीपक बघेल, संतोष वर्मा, आर. धनंजय गोस्वामी, दिलीप जांगडे, संदीप सिंह, वीरेन्द्र बहादुर, हिमांशु राठौड़, अजय चौधरी, आशीष पाण्डेय, बोधेन्द्र मिश्रा, महिपाल सिंह, मुनीर रजा, राकेश सोनी, विक्रम वर्मा, विकास क्षत्रिय, गौरीशंकर साहू, संतोष सिन्हा, प्रमोद बेहरा, महेन्द्र पाल साहू, राहुल गौतम, आशीष राजपूत, प्रकाश नारायण पात्रे, अभिषेक सिंह तोमर, टेकसिंह मोहले, गणेश मरावी, अभिषेक सिंह, पुरूषोत्तम सिन्हा, अमित वर्मा, लालेश नायक, शिवम द्विवेदी, संजय मरकाम, तुकेश निषाद, अविनाश देवांगन, नितेश सिंह राजपूत, हरजीत सिंह, किसलय मिश्रा, कमल धनगर, म.आर. दुर्गा भाईहार, कायलजोंग लेपचा, टीजी आर. शंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031