छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने की संभावना जताई गई है. प्रदेश में हवाओं के आगमन की दिशा में परिवर्तन हुआ है. जिससे न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि का दौर शुरू होने की संभावना है. 13 फरवरी को प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा, यहां 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि 14 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर से आ रही हवाओं की दिशा बदल गई है. जिसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. शेष क्षेत्र में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, तत्पश्चात 1-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है.
राजधानी रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में 14 फरवरी को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात में 18 डिग्री तापमान रहने की संभावना है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031