यूपी की राजधानी लखनऊ में एक शख्स के मोबाइल पर फिरौती का मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि अगर 6 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो जान से मार दिए जाओगे. जब शख्स ने इसका विरोध किया तो मैसेज भेजने वाले ने उसके मोबाइल पर एक प्राइवेट वीडियो भेज दिया. इसमें शख्स के बेटे और बहू बाथरूम में नहा रहे थे. वीडियो देखते ही शख्स के होश उड़ गए. उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल, लखनऊ पुलिस मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक रेसिडेंशियल सोसायटी में रहने वाले जय कुमार नाम के शख्स को बीते दिनों एक संदिग्ध ने मैसेज कर कहा कि 6 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो जान से धो बैठोगे. विरोध करने पर जय कुमार के बेटे और बहू का अश्लील वीडियो भी भेजा गया है, जो कथित तौर पर उनके बाथरूम की छत में लगे एक छुपे हुए कैमरे से रिकॉर्ड किया गया था.
पीड़ित जय कुमार ने इस घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, जिनमें प्लंबर भी शामिल है. क्योंकि, प्लंबर ही बाथरूम में जा सकता है.
संदिग्ध ने जय कुमार को धमकी दी थी कि अगर फिरौती की रकम नहीं दी गई तो उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा. जिसपर पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कि वो जल्द ही आरोपी को पकड़ लेगी.
मामले में डीसीपी साउथ जोन निपुण अग्रवाल ने बताया एफआईआर लिख ली गई है. जिस नंबर से कॉल आई थी वह दो महीने पहले बंद हो गया था, व्हाट्स ऐप से मैसेज भेजा गया था. उसकी लोकेशन पता कराई जा रही है. बाथरूम में हिडन कैमरा लगाने की आशंका है, इसलिए प्लंबर से पूछताछ की जा रही है. कई टीमों को लगाया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031