सर्दियों के मौसम में आलू 2 तरह की मिलती हैं। जिसमें से एक नया और दूसरा पुराना आलू है। नए आलू जो सिजनल होते हैं, वह सर्दियों के दिनों में आते हैं और इस आलू का छिलका बहुत ज्यादा पतला होता है। नए आलू में मिट्टी भी काफी लगी रहती है और वहीं पुराने आलू वह हैं जिनको आप सालभर खाते हैं। पुरानी आलू का छिलका मोटा होने से इसको छीलने में दिक्कत नहीं होती है और मिट्टी न लगी होने से इनको धोने में मेहनत भी नहीं लगती है।अभी सर्दियों के मौसम में इन दिनों मार्केट में नए आलू ज्यादा मिल रहे हैं। हालांकि इस आलू का टेस्ट पुराने वाले से अलग होता है। इसलिए लोग नए आलू खाना पसंद करते हैं। लेकिन नए आलू में लगी मिट्टी को साफ करने और इसको छीलने में काफी मुश्किल आती है। ऐसे में अगर आपको भी नए आलू की मिट्टी हटाने के लिए वायरल वॉशिंग मशीन वाली ट्रिक बताने वाले हैं। यह ट्रिक आपके बहुत काम आ सकती है।
वॉशिंग मशीन में धोएं आलू

बता दें कि आप मिट्टी और पतले छिलके वाले नये आलू को वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं। इसके लिए आपको स्टेनलेस स्टील स्पंज की जरूरत होगी। वहीं अगर आलू ज्यादा हैं, तो आप 2 स्पंज का इस्तेमाल कर सकती हैं। आलू के साथ स्पंज को डालने के बाद वॉशिंग मशीन चला दीजिए। फिर आलू मशीन में स्पंज के साथ घूमने से मिट्टी निकल जाएगी और इसके पतले-पतले छिलके भी खुद से निकल जाएंगे। इस ट्रिक से आपको मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बहुत काम आएगी ये ट्रिक

आलू के अलावा वॉशिंग मशीन में मूली को सुखाने की ट्रिक भी काफी ज्यादा वायरल हो चुकी है। पराठा बनाने के लिए आपको मूली को कद्दूकस करके इसका पानी निकालना होता है। जिससे कि मूली के पराठे अच्छे बनें। लेकिन मेहनत तब ज्यादा लगती है, जब मूली का पानी हटाना होता है। ऐसे में आप कद्दूकस मूली को सुखाने के लिए वॉशिंग मशीन के ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30