धनबाद जिले के एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के कचहरी भवन में एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा है. जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े की कचहरी भवन से आवाज आ रही थी. जिसके बाद कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे. इसके बाद उन्होंने अन्य स्थानीय लोगों को सूचना दी और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए.
स्थानीय जनप्रतिनिधि का कहना है कि प्रेमी जोड़ा अमीन का अपना रिश्तेदार है. ऐसे में वह अपनी प्रेमिका को अक्सर भवन में लेकर आता था. जिसका ग्रामीण पहले भी विरोध जता चुके थे. बावजूद भी वह नहीं माना और रविवार की दोपहर में भी अपनी प्रेमिका को लेकर वहां पहुंच गया. इसके बाद उसने भीतर से भवन का ताला बंद कर लिया. वहीं, कुछ देर बाद भवन से आवाजें आने लगी.
आवाज सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी. आनन-फानन में मौके पर पहुंची गलफरबाड़ी ओपी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को भवन से बाहर निकाला और थाने लेकर आई. ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस सार्वजनिक स्थल पर इस तरह के कृत्य को करने वालों पर कार्रवाई करे. क्योंकि इससे माहौल खराब होगा.
इधर निरसा की गलफड़बारी ओपी पुलिस दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर मामले में पूछताछ कर रही है. स्थानीय मुखिया अजय राम का कहना है कि अगर नियमित रूप से कचहरी भवन में कर्मचारी बैठते तो यह नौबत नहीं होती. उन्होंने कहा कि वे कचहरी भवन में कर्मचारी बैठाने को लेकर अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं. बावजूद इसके लिए विभाग ने कोई पहल नहीं की. अभी भी कर्मचारी प्रखंड कार्यालय में ही बैठना पसंद कर रहे हैं.
पंचायत के कचहरी भवन से आ रही थीं आवाजें… मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को अतरंग स्थिति में पकड़ा….
Previous Article‘अबे! सीट के नीचे फंसा है, जल गया, कंकाल दिख रहा उसका…’, सिर्फ देखते रह गए लोग, धधकती कार में राख हो गया युवक
Next Article ज्ञानेश कुमार बने देश के नये मुख्य चुनाव आयुक्त
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















