रायपुर.प्रदेश में तीन चरणों के होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया वही दूसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान आज सुबह से शुरू हुआ राज्य निर्वाचन आयोग के अफसर ने बताया कि पहले चरण के 53 ब्लॉकों ग्राम पंचायत के लिए 75 प्रतिशत मतदान हुए थे वही 20 फरवरी को 43 ब्लॉकों पर मतदान होने जा रहा है मतदान का समय सुबह 7.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। बताया जाता है कि प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री सहित मंत्री नेताओं के रिश्तेदार भी चुनाव मैदान में है, आज 11.00 बजे तक मतदान का प्रतिशत 30.3 प्रतिशत रहा।
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया वहीं ग्रामीण सत्ता के लिए युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया शहरी सत्ता के बाद ग्रामीण सत्ता के लिए तीसरे चरण का चुनाव होना है। ग्रामीण सत्ता हथियाने के लिए सभी प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने रात भर मतदाताओं को रिझाने के लिए हर प्रकार की सामग्री का वितरण किया गया। वहीं सुबह 7.00 बजे से मतदान शुरू हो गया था जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा, इसी कड़ी में खरोरा समीपस्थ ग्राम पंचायत बेल्दार सिवनी में भी चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, यहां मतदाता अपनी बारी के इंतजार के बाद मतदान करके वापस लौट रहे है। ग्राम पंचायत बेल्दारसिवनी में कुल मतदाताओं की संख्या 2529 है, जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 1306 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 1223 हैं। प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है जिन विकास खंडो में मतदान होगा। बिलासपुर जिला गौरेला पेंड्रा, मुंगेली, लोरमी, जांजगीर चांपा, नवागढ़, शक्ति, कोरबा, रायगढ़, धरसीवा, बलौदा बाजार, कसडोल, गरियाबंद, महासमुंद एवं अन्य विकासखंड शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30