नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर दिन मौत के आंकड़े डरा रहे हैं। इन सबके बीच कोरोना के जानलेवा वायरस से जुड़ी एक और हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। अमेरिका में कोरोना वायरस पर शोध कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने पाया है कि कोराना वायरस सार्स कोविड-2 बेहद गंभीर अवस्था के बाद ठीक हुए मरीजों में 90 दिनों तक मौजूद रहता है। ऐसे में कोराना ठीक हो चुके मरीजों को घर से ज्यादा नहीं निकलना चाहिये और लोगों से कम ही मिलना चाहिये। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि कोरोना से ठीक हो चुके लोग 90 दिनों तक किसी को भी संक्रमित कर सकते है। ऐसे में कोरोना से ठीक होकर घर आ चुके मरीजों को घर में ही रहने की हिदायत दी जाती है। अमेरिका के एटलांटा में सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के द्वारा जुटाई गई जानकारी के मुताबिक कोरोना की गंभीर अवस्था गुजरे मरीज 90 दिनों तक संक्रमण फैलाने की क्षमता रखते है। वहीं जिस मरीज में कोरोना का असर काफी हल्का होता है उनके अंदर भी कोरोना 10 दिनों तक मौजूद रहता है। ऐसे में मरीज के संपर्क में आने वाले ऐसे लोग जिनकी इम्युनिटी कमजोर है उनके संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031