बालोद. बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के भरदाकला गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक हाइवा ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में ऑटो चालक अशोक कुमार (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
भीषण सड़क हादसा… हाइवा ने मारी टक्कर…ऑटो के उड़ गए परखच्चे…एक की मौत, एक गंभीर…
Previous Articleमतदान ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत
Related Posts
Add A Comment



















