Monday, December 8

दक्षिण भारत हमारे देश का एक हिस्सा है। जहां पर फरवरी महीने में कम ठंडक पड़ती है। फरवरी महीने में दक्षिण भारत का मौसम भी एकदम रोमांटिक रहता है। इसलिए इस महीने में दक्षिण भारत में हर दिन हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दक्षिण भारत की कुछ हसीन और टॉप रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अल्लेप्पी

दक्षिण भारत में स्थित सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगह में अल्लेप्पी का नाम सबसे पहले आता है। यह सिर्फ केरल का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का एक खूबसूरत हॉलिडे डेस्टिनेशन माना जाता है।अरब सागर के तट पर स्थित अल्लेप्पी अपने खूबसूरत समुद्री तट, लैगून और बैक वाटर के लिए जाना जाता है। अल्लेप्पी को दक्षिण भारत की टॉप हनीमून डेस्टिनेशन माना जाता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ अल्लेप्पी घूमने के लिए जा सकते हैं।
कोडईकनाल

दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में स्थित कोडईकनाल देश का सबसे खूबसूरत और बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है। यह पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।

कोडईकनाल अपनी प्रकृति सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको खूबसूरत झील-झरने, बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और खूबसूरत घाटियां देखने को मिलेंगी। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ हसीन शाम गुजार सकते हैं और एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। कोडईकनाल में आप कोडईकनाल झील, कोकर्स वॉक और डॉलफिन नोज पॉइंट जैसी रोमांटिक जगहों पर जरूर जाएं।

कूर्ग

अगर आप अपने पार्टनर के साथ फरवरी के महीने में कर्नाटक की किसी रोमांटिक जगह पर जाना चाहते हैं, तो आपको कुर्ग जाना चाहिए। क्योंकि कुर्ग में सिर्फ भारतीय कपल्स ही नहीं बल्कि विदेशी कपल्स भी घूमने के लिए आते हैं। कुर्ग की खूबसूरती इस तरह प्रचलित है कि इसको दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। आपको कुर्ग में कई होटल और रिसॉर्ट ऐसे होते हैं, जहां पर आप रूम बुक करके हसीन शाम बिता सकते हैं। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ एबी फॉल्स, ब्रह्मगिरी शिखर, चेट्ठाल्ली, दुबारे हाथी शिवर और राजा की सीट जैसी रोमांटिक जगहों को एकसप्लोर कर सकते हैं।

पुडुचेरी

दक्षिण भारत में स्थित पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है। इस देश को एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक डेस्टिनेशन भी माना जाता है। बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित पुडुचेरी को हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर सिर्फ फरवरी महीने में बल्कि साल के अन्य महीनों में भी कपल्स घूमने के लिए आते हैं। पुडुचेरी में आप पार्टनर के साथ सुबह-शाम समुद्र तट के किनारे सुकून और यादगार भरे कुछ पल बिता सकते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ पैराडाइज बीच, बॉटनिकल गार्डन और प्रोमेनेड बीच जैसी रोमांटिक जगहों पर जाना न भूलें।

[metaslider id="184930"
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031