What's Hot

सुकमा । जिले में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर नक्सलियों ने खूनी खेल खेला है। नक्सलियों ने सोमवार देर रात एक ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के ससुर कलमू हिड़मा थे।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पेंटापाड़ गांव की है, जहां देर रात नक्सलियों ने 65 वर्षीय ग्रामीण कलमू हिड़मा की बेरहमी से हत्या कर दी। धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या की गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घर से उठा ले गए नक्सली
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार की देर रात करीब 5 से 6 की संख्या में नक्सली कलमू हिड़मा के घर आए थे और उन्हें जबरन उठा ले गए। इसके बाद उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। इस निर्मम हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच
सुकमा पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, “चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पेंटापाड़ गांव में कल रात नक्सलियों ने 65 वर्षीय ग्रामीण कलमू हिड़मा की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।”

पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के थे ससुर
बता दें कि मृतक कलमू हिड़मा की पहचान कोंटा विधानसभा के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के रिश्तेदार के रूप में हुई है। मृतक, पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर थे। मनीष कुंजाम लंबे समय तक CPI पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी की तरफ से चुनाव चिन्ह नहीं मिलने की वजह से उन्होंने फरवरी 2024 में इस्तीफा दे दिया था।

इलाके में भय का माहौल
इस हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। नक्सल प्रभावित इलाकों में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों में डर बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930