रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तत्वाधान में अनुकंपा नियुक्ति हेतु पूर्व राज्य परिवहन निगम के मृत कर्मचारियों के परिजन के क्रमिक उपवास का सातवां दिन जारी रहा। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू ने राज्य शासन से मांग की पूर्व राज्य परिवहन निगम सीआईडीसी के आकस्मिक निधन हुए कर्मचारी साथियों के परिजनों का क्रमिक उपवास के सातवां दिन भी बीत जाने पर शासन द्वारा कोई सुध नहीं लिया गया। जिसकी नाराजगी व्यक्त करते हुए शासन पर आरोप लगाया कि कलेक्टर कार्यालय एवं मंत्रालय के अफसरों की लापरवाही के चलते या अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण उद्भत हुआ है। वर्ष 2011 में शिक्षाकर्मी में नियुक्ति की गई है। वर्ष 2013 में सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश की अवहेलना कर सी आई डी सी के कर्मचारियों को नियुक्ति से वंचित होना पड़ा। सी आई डी सी के बोर्ड की बैठक में मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, वित्त सचिव, सामान्य प्रशासन सचिव एवं परिवहन सचिव के द्वारा दिसंबर 2019 में लिए गए निर्णय के उपरांत भी आज तक आदेश जारी नहीं किया जाना शासन की लेटलतीफी दर्शाता है।

वही माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का पालन नहीं किया जाना निराशाजनक है। हताश होकर संगठन के तत्वाधान में परिजनों द्वारा उपवास किया जा रहा है। जल्दी मांगे पूरी नहीं किए जाने पर शांति स्वरूप आंदोलन को उग्र आंदोलन में परिवर्तित किया जाएगा जिसकी सारी जवाबदेही शासन की होगी। आज के उपवास में शामिल हुए परिजनों में भूपेंद्र साहू, देवी लाल शुक्ला, के के पांडे, विवेक चौहान, मोहम्मद जुनेद, जगजीत सिंह, प्रेम नारायण साहू, सूरज शर्मा, देवेंद्र शर्मा द्वारा उपवास किया गया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम अनुकंपा नियुक्ति के आदेश को जारी करने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया इस प्रदर्शन में संगठन के राकेश साहू प्रांताध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ, जिलाध्यक्ष सुखीराम धृतलहरें, उपाध्यक्ष गणेश यदु महामंत्री, प्रकाश शुक्ला, भीम लाल मोठघरे, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, प्रांतीय पदाधिकारी बेनी राम गायकवाड, ज्वाला कश्यप, छन्नू शर्मा, पेंशनर संघ के सी एल साहू, तिलक यादव, मुक्तेश्वर देवांगन, मोहम्मद फारुख, महेश शर्मा, लक्ष्मण पनका, विजय विश्वकर्मा, आशीष जायसवाल एवं अन्य कर्मचारी साथी उपवास के इस आंदोलन में उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031