दिनांक 06.03.2025 को ग्रेसियस कॉलेज आफ इंस्टीटयूशन, अभनपुर में क्रेडा द्वारा सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण पर अर्द्ध दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रुप में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) के श्री राजेश सिह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राणा जी की अध्यक्षता में हुई। इस कार्यक्रम का उद्देष्य छात्र-छात्राओं को सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरुक एवं प्रोत्साहित करना था।
क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं अक्षय ऊर्जा का महत्व बताते हुए उनके द्वारा क्रेन्द एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा अधारित योजनाएं जैसे की पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम-बायोगैस योजना पर छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा की गई।

श्री राणा द्वारा राज्य में सौर ऊर्जा की क्षमता को वर्ष 2030 तक 07 प्रतिशत से बृद्धि कर 40 प्रतिशत करने हेतु राज्य सरकार की विभिन्न प्रयासों के बारे मे भी विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य मे सौर ऊर्जा के मदद से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को बुनियादी जरुरतें उपलब्ध कराने के बारे में श्री राणा द्वारा छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। इस दिशा में हम सभी की भागीदारी सुनिष्चित करने हेतु उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को क्रेडा के साथ जुड़कर लोगों को जागरुक करने हेतु अपील किया गया।
कार्यक्रम में सुश्री नेहा शल्मन, विशेषज्ञ द्वारा विद्याथियों के लिए मनोरंजक, ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक नाटक प्रतियोगिता आयोजित कर सौर एवं वैकल्पिक ऊर्जा संबंधी जानकारी दी गई, प्रतियोगिता में विद्याथियों द्वारा बढ़-चढ कर भाग लिया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में श्री निहार रंजन साहू, परियोजना समन्वयक, क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी साझा की गई तथा ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे मे भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे ग्रेसियस कॉलेज आफ इंस्टीटयूशन, अभनपुर के निदेशक डा अषुतोष शुक्ला के साथ प्राचार्य एवं कालेज के विद्याथियों के साथ समस्त अध्यापक, अध्यापिकागण भी बढ़-चढ कर भाग लिये।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31