रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की आवश्यक बैठक 12 मार्च को दोपहर 1.30 बजे कवर्धा जिले के ग्राम पोड़ी में बैठक आयोजित की गई है। महासभा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर उक्त बैठक में चर्चा एवं रणनीति तय की जायेगी। उक्त बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। महासभा के कवर्धा जिला अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा ने कहा कि उक्त बैठक में प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला पदाधिकारीगण एवं राष्ट्रीय पदाधिकारीगण सभी अनिवार्य रूप से बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करे।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की आवश्यक बैठक 12 मार्च को, पदाधिकारियों की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रमों की होगी रणनीति तय
Previous Articleभाजपा नेत्री पर उन्हीं के पीए ने तानी पिस्तौल
Related Posts
Add A Comment



















