रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू एवं जिला अध्यक्ष सुखीराम धृतलहरे ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं में करोड़ों रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। जबकि पूर्व राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों के 75 परिवारों के आश्रितों को जब अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाएगी तो उसमें, रु. 15600न्यूनतम वेतन के आधार पर 75 परिवारों में होगा, जिसमें सालाना रू. 1 करोड़ 40 लाख राशि का व्ययभार है। जो कि शासन द्वारा किए जा रहे अन्य व्ययों से बहुत कम है। संगठन ने राज्य शासन से मांग की है कि पूर्व राज्य परिवहन निगम वर्तमान सीआईडीसी के कार्य के दौरान आकस्मिक निधन हुए कर्मचारी साथियों के परिजन के क्रमिक उपवास का आठवां दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं लिया गया हैं। कलेक्टर कार्यालय एवं मंत्रालय के अफसरों की लापरवाही के कारण ही अनुकंपा नियुक्ति के पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाया है।

वर्ष 2011 में अनुकंपा नियुक्ति के लिए शिक्षा कर्मी के पद पर नियुक्ति की गई थी। वर्ष 2013 में सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश की अवहेलना करते हुए सीआईडी सी के कर्मचारियों को नियुक्ति से वंचित कर दिया गया। निगम मंडलों के बोर्ड की बैठक में दिसंबर 2019 में लिया गए निर्णय के उपरांत भी आज तक अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया है। माननीय हाईकोर्ट बिलासपुर द्वारा पारित निर्णय का पालन नहीं किया जाना भी अत्यंत निराशाजनक है। हताश होकर संगठन के तत्वाधान में परिजनों द्वारा क्रमिक उपवास दिनांक 2 अक्टूबर 2020 से प्रारंभ किया गया है जो आज दिनांक तक निरंतर जारी है। वर्तमान में आंदोलन को शांति के साथ क्रमिक उपवास के रूप में किया जा रहा है। शासन द्वारा यदि कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो आंदोलन को उग्र रूप में परिवर्तित किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही शासन की होगी। आज के उपवास में शामिल हुए परिजनों में भूपेंद्र साहू, देवीलाल शुक्ला, के के पांडे, विवेक चौहान, मोहम्मद जुनेद, जगजीत सिंह, प्रेम नारायण साहू, देवेंद्र शर्मा, द्वारा उपवास किया गया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम अनुकंपा नियुक्ति के आदेश को जारी करने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में संगठन के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू, जिलाध्यक्ष सुखीराम धृतलहरे, उपाध्यक्ष गजेश यदु, महामंत्री प्रकाश शुक्ला, भीम लाल मोटघरे, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, प्रांतीय पदाधिकारी बेनी राम गायकवाड, ज्वाला कश्यप, पेंशनर संघ के सी एल साहू, तिलक यादव, मुक्तेश्वर देवांगन, विजय विश्वकर्मा, आशीष जायसवाल, लक्ष्मण प्रसाद पनका, लक्ष्मण राम साहू, कोमल भारती गोस्वामी, रामकुमार सिन्हा, स्मृति साहू, संजय क्लाइव एवं अन्य कर्मचारी साथियों को आज के इस आंदोलन में उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31